scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकॉलेजियम ने 21 न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न अदालतों में पदोन्नत करने की सिफारिश की

कॉलेजियम ने 21 न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न अदालतों में पदोन्नत करने की सिफारिश की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमण के नेतृत्व वाली उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 21 न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में बतौर न्यायाधीश पदोन्नत किये जाने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने सात न्यायिक अधिकारियों को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पदोन्नत करने के प्रस्ताव की बुधवार को सिफारिश की। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति रमण के अलावा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति ए. एम.खानविलकर भी शामिल हैं।

जिन न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति की सिफारिश की गयी है, उनमें ए. वेंकट रवीन्द्र बाबू, वी. राधाकृष्णन कृपा सागर, श्यामसुन्दर बंडारू, श्री श्रीनिवास वुटुकुरु, बोपन्ना वराह लक्ष्मी नरसिम्हा चक्रवर्ती, टी. मल्लिकार्जुन राव और दुप्पला वेंकट रमण शामिल हैं।

कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए जिन नौ न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नति की सिफारिश की है, उनमें रेणु अग्रवाल, मोहम्मद अजहर हुसैन इदरिशी, राम मनोहर नारायण मिश्रा, ज्योत्सना शर्मा, मयंक कुमार जैन, शिवशंकर प्रसाद, गजेंद्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह-प्रथमा और नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

कॉलेजियम ने 19 जुलाई, 2022 को आयोजित बैठक में कर्नाटक उच्च न्यायालय के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों के पदोन्नति की सिफारिश की है। इनमें अनिल भीमसेन कट्टी, गुरुसिद्धैया बसवराजा, चंद्रशेखर मृत्युंजय जोशी, उमेश मंजूनाथभट अडिग और तलकड़ गिरिगौड़ा शिवशंकर गौड़ा शामिल हैं।

भाषा सुरेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments