scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशलेह हवाईअड्डे के रनवे पर कुत्ते के कारण 'गो फर्स्ट' के विमान ने उड़ान रद्द की

लेह हवाईअड्डे के रनवे पर कुत्ते के कारण ‘गो फर्स्ट’ के विमान ने उड़ान रद्द की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) लेह हवाई अड्डे पर रनवे पर कुत्ते के आने के कारण मंगलवार को ‘गो फर्स्ट’ के विमान ने उड़ान रद्द कर दी। विमान को दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, डीजीसीए के अधिकारियों ने इसे “सामान्य” घटना बताया।

मंगलवार को ही ‘गो फर्स्ट’ की मुंबई-लेह उड़ान और श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के विमानों को इंजन में खामी का सामना करना पड़ा और इन दोनों ही विमानों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ान भरने से रोक दिया।

अधिकारियों ने कहा, डीजीसीए घटनाओं की जांच कर रहा है और इंजन में खराबी वाले दोनों विमान नियामक से हरी झंडी मिलने के बाद ही उड़ान भर सकेंगे।

‘गो फर्स्ट’ ने उपरोक्त घटनाओं पर बयान के “पीटीआई-भाषा” के आग्रह का जवाब नहीं दिया।

पिछले एक महीने में भारतीय कंपनियों के विमानों में तकनीकी खामी की कई घटनाएं सामने आई हैं।

पिछले तीन दिनों में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षा निरीक्षण को लेकर विमानन कंपनियों और मंत्रालय के अधिकारियों व डीजीसीए के अधिकारियों के साथ कई बैठक की हैं।

भाषा

फाल्गुनी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments