नोएडा (उप्र), 19 जुलाई (भाषा) विश्व भर में मोम के पुतलों के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल में आज से शुरू हो गया।
इस संग्रहालय में खेल, मनोरंजन, इतिहास और संगीत के 50 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की मोम की प्रतिमाओं को शामिल किया गया है। अब नोएडा समेत देशभर के लोग यहां आकर मशहूर हस्तियों का दीदार कर सकते हैं और उनके मोम के पुतले के सानिध्य में कुछ समय भी गुजार सकते हैं।
डीएलएफ मॉल में आज से शुरू हुआ मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोनाल्डो, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोशांज और कैटरीना कैफ समेत देश-दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारे और वरिष्ठ नेताओं के मोम के पुतलो से अब लोग नोएडा में रूबरू हो सकेंगे।
संग्रहालय संचालक मर्लिन इंटरटेनमेंट नेएक बयान में कहा कि इसमें इतिास, खेलकूद , संगीत, फिल्म एवं टेलीविजन की 50 हस्तियों की प्रतिमाएं होंगी।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
