scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकेरल के अलप्पुझा स्थित एनआईवी प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

केरल के अलप्पुझा स्थित एनआईवी प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (भाषा) केरल सरकार ने मंगलवार को अलप्पुझा स्थित राष्ट्रीय विषाणु रोग विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू कर दी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी।

जार्ज ने बताया कि जांच किट एनआईवी, पुणे से मंगाई गई है और राज्य के विभिन्न जिलों से नमूने अलप्पुझा लाए जा रहे हैं।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के तीन से चार दिन के भीतर राज्य में जांच केंद्र स्थापित करने में सफल रहे। इससे अब पुणे नमूने भेजने और नतीजे आने में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा।’’

जॉर्ज ने बताया कि मंकीपॉक्स की पुष्टि मरीज के नाक और गले से लिए जाने वाले नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच से होती है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में 28 प्रयोगशालाएं है, जहां पर कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की जाती है और अगर नमूनें बढ़े तो इन प्रयोगशालाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि केरल के कन्नूर में सोमवार को एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जो भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का दूसरा मामला है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments