ताइपे , 19 जुलाई ( भाषा ) भारत की तनीषा क्रास्टो और ईशान भटनागर की जोड़ी स्वेतलाना जिल्बरमैन और मीशा जिल्बरमैन को हराकर ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।
दुनिया की 47वें नंबर की जोउ़ी ने इस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट भी जीता था । उन्होंने इस्राइली जोड़ी को 21 . 15, 21 . 8 से हराया ।
लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने महिला एकल से नाम वापिस ले लिया जबकि उनके पति पारूपल्ली कश्यप पुरूष एकल में स्थानीय खिलाड़ी चि यू जेन से खेलेंगे ।
भारत के एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यन और केयुरा मोपाती क्वालीफाइंग दौर में हार गए ।
भाषा
मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
