scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशदो नाबालिग लड़कों के शव कुएं से बरामद

दो नाबालिग लड़कों के शव कुएं से बरामद

Text Size:

झाबुआ (मप्र), 19 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दो नाबालिग लड़कों के शव एक कुएं से बरामद किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि अंबा खोदरा गांव में शनिवार को छह व सात साल के दो लड़के अपने घर के बाहर खेल रहे थे और इसके बाद लापता हो गए।

उन्होंने बताया कि देर शाम बच्चों के परिजन ने उनकी तलाश शुरु की और पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। सोमवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में दो बच्चों के शवों को तैरते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में शव परिवारों को सौंप दिए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो

शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments