scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भूस्खलन, आठ लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भूस्खलन, आठ लोग घायल

Text Size:

शिमला, 19 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को सुबह भूस्खलन होने से आठ लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि कांगड़ा जिले के आपात संचालन केंद्र के अनुसार, भूस्खलन एक आटा चक्की के पास निर्माण स्थल पर सुबह करीब नौ बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे में पश्चिम बंगाल के सहदेव (21), वासुदेव (30), राजीव कुमार (19), गौरव (20), देव नारायण (40), जगत (42) तथा उत्तर प्रदेश की नीतू (24) और कांगड़ा जिले के विनय कुमार (44) घायल हो गए।

मोख्ता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments