scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहीडलबर्गसीमेंट का पहली तिमाही का मुनाफा 24.82 प्रतिशत घटकर 51.61 करोड़ रुपये पर

हीडलबर्गसीमेंट का पहली तिमाही का मुनाफा 24.82 प्रतिशत घटकर 51.61 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) हीडलबर्गसीमेंट इंडिया का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध लाभ 24.82 प्रतिशत घटकर 51.61 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 68.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 6.10 प्रतिशत बढ़कर 589.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 555.94 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 6.08 प्रतिशत घटकर 1,112 किलो टन रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,184 किलो टन रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 530.84 करोड़ रुपये हो गया। पहले यह 462.60 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments