scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक ऑफ महाराष्ट्र का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 452 करोड़ रुपये पर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 452 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 451.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 208.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 3,774.32 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में यह 3,790.72 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा बैंक का सकल एनपीए (सकल गैर-निष्पादित आस्तियां) आलोच्य तिमाही के दौरान घटकर कुल ऋण के 3.74 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 6.35 प्रतिशत था।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 2.22 प्रतिशत से घटकर 0.88 प्रतिशत रह गया। तिमाही के दौरान डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का प्रावधान घअकर 548.41 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 753.10 करोड़ रुपये था।

बैंक ने कहा कि लेखांकन नीति में बदलाव का प्रभाव पड़ा और इसके कारण 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान अन्य आय और शुद्ध लाभ में 22.03 करोड़ रुपये की कमी आई।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments