बारीपदा, 17 जुलाई (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक 70 वर्षीय आदिवासी महिला पर जादू टोना करने का संदेह करने वाले एक ग्रामीण ने कथित तौर पर लाठी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतिका की पहचान जामदा थाना के बादामटोलिया गांव निवासी गंगी जमुदा के रूप में हुई है।
उसी गांव के रहने वाले मदन पिंगुआ (60) ने शनिवार की रात बुजुर्ग आदिवासी महिला को लाठी से पीटा क्योंकि उसे संदेह था कि वह जादू टोना कर रही हैं जिससे उसके परिवार में बीमारियां हो रही हैं।
गंभीर रूप से घायल जमुदा को रायरंगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जामदा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मदन पिंगुआ, कमलाकांत दास को गिरफ्तार कर लिया है।
भाषा
फाल्गुनी नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
