scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएचएआई ने एक दिन में लगाए 1.25 लाख पौधे, 15 अगस्त तक 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

एनएचएआई ने एक दिन में लगाए 1.25 लाख पौधे, 15 अगस्त तक 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 114 चिन्हित स्थानों पर एक साथ ‘वृक्षारोपण’ की पहल के जरिए एक ही दिन में करीब 1.25 लाख पौधे लगाए हैं। रविवार को एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली है।

बयान के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में इस पहल की शुरुआत की।

इसमें कहा गया है कि एनएचएआई का लक्ष्य भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत 15 अगस्त, 2022 तक 75 लाख वृक्ष लगाने का है। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय वृक्षारोपण और वृक्षों के प्रतिरोपण पर ध्यान दे रहा है।

गडकरी ने कहा कि इन पौधों की जियो-टैगिंग पर भी बहुत जोर दिया जा रहा है, ताकि इन पौधों के विकास और वृद्धि पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने लोगों से आगे आकर इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया ताकि वृक्षारोपण अभियान का स्थायी और दीर्घकालिक प्रभाव हो सके।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत, एनएचएआई ने कई पहल की हैं, जिनमें वृक्षारोपण अभियान और राष्ट्रीय राजमार्गों के पास तालाबों या ‘अमृत सरोवर’ का निर्माण शामिल है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments