कोझिकोड (केरल), 17 जुलाई (भाषा) केरल राज्य चलचित्र अकादमी (केएससीए) द्वारा आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय महिला फिल्मोत्सव से निर्देशक विधु विंसेंट ने रविवार को अपनी फिल्म को वापस लेने की घोषणा की।
इससे एक दिन पहले निर्देशक कुंजिला एम. ने अपनी फिल्म को फिल्मोत्सव से कथित तौर पर हटाने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर विरोध जताया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
कुंजिला ने शनिवार को केएससीए के अध्यक्ष रंजीत के साथ चर्चा वाले व्हाट्सऐप संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा किए थे, जिसमें उन्होंने फिल्मों की चयन प्रक्रिया और उनकी फिल्म को हटाए जाने को लेकर सवाल पूछे थे।
फिल्मोत्सव से अपनी फिल्म वापस लेने की घोषणा करते हुए विंसेंट ने कहा कि कुंजिला द्वारा उठाए गए प्रश्न प्रासंगिक हैं।
भाषा
शफीक शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
