scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलहरियाणा का दौलताबाद स्टेडियम अगले 20 वर्षों तक विशेष ओलंपिक स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा

हरियाणा का दौलताबाद स्टेडियम अगले 20 वर्षों तक विशेष ओलंपिक स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा

Text Size:

गुरूग्राम, 17 जुलाई (भाषा) हरियाणा सरकार ने रविवार को घोषणा की कि दौलताबाद स्टेडियम अगले 20 वर्षों तक विशेष ओलंपिक भारत स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा।

बौद्धिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों और व्यस्कों के लिये दुनिया का सबसे बड़े खेल संगठन ‘विशेष ओलंपिक’ 1987 से भारत में परिचालन कर रहा है।

संगठन 172 देशों में भी मौजूद है और दुनिया भर में 50 लाख विशेष एथलीट को साल भर ट्रेनिंग मुहैया कराता है।

हरियाणा सरकार ने कहा कि दौलताबाद स्टेडियम को नियमित रूप से ट्रेनिंग सत्र के लिये इस्तेमाल किया जायेगा जबकि अगले छह महीनों में राष्ट्रीय टूर्नामेंट भी शुरू कराये जायेंगे।

विशेष ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन डा. मल्लिका नड्डा ने कहा, ‘‘हरियाणा कई दिशाओं में विकास के बड़े कदम उठा रहा है। विश्व खेलों और अन्य अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एथलीट अपने राज्यों को भी गौरवान्वित कर रहे हैं। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments