scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलवाणी संयुक्त दूसरे और दीक्षा संयुक्त पांचवें स्थान पर

वाणी संयुक्त दूसरे और दीक्षा संयुक्त पांचवें स्थान पर

Text Size:

अर्नहेम (नीदरलैंड), 17 जुलाई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर वाणी कपूर बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं जबकि दीक्षा डागर पांचवें स्थान पर खिसक गयी।

दोनों भारतीय खिलाड़ी दो दौर के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी।

वाणी ने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जबकि दीक्षा ने एक ओवर 73 का स्कोर किया।

तीन बार की मेजर चैम्पियन एन्ना नोर्डक्विस्ट सात अंडर के कुल स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वाणी और ऑस्ट्रिया की साराह स्होबर (73) का कुल स्कोर  छह अंडर है।

कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीयों में अमनदीप द्राल (74) और रिद्धिमा दिलावरी (77) संयुक्त रूप से 63वें पायदान पर हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments