scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: मुर्मू 17 जुलाई को अहमदाबाद में भाजपा विधायकों से मिलेंगी

राष्ट्रपति चुनाव: मुर्मू 17 जुलाई को अहमदाबाद में भाजपा विधायकों से मिलेंगी

Text Size:

अहमदाबाद, 16 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रविवार को गुजरात दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों से मुलाकात करेंगी। पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, मुर्मू का गत बुधवार को गुजरात का निर्धारित दौरा राज्य में भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। देसाई ने कहा कि मुर्मू देश के शीर्ष पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव से एक दिन पहले भाजपा विधायकों से अहमदाबाद के एक रिसॉर्ट में मुलाकात करेंगी।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायक हैं। गुजरात के सभी 26 लोकसभा सदस्य भाजपा के हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस विधायकों का समर्थन लेने के लिए आठ जुलाई को गुजरात का दौरा किया।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments