scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशनोएडा : बिस्कुट कंपनी में काम करते समय बिजली का करंट लगने से श्रमिक की मौत

नोएडा : बिस्कुट कंपनी में काम करते समय बिजली का करंट लगने से श्रमिक की मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) नोएडा फेज-2 में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थित बिस्कुट बनाने वाली कंपनी प्रियागोल्ड कंपनी में काम करते समय शुक्रवार रात को एक श्रमिक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि प्रियागोल्ड कंपनी में काम करते समय शुक्रवार की रात को सोने नाथ पटेल (45) को बिजली का करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि पटेल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments