scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम अस्पताल में भर्ती

Text Size:

चेन्नई, 16 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अस्पताल ने यह जानकारी दी।

एमजीएम हेल्थकेयर के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पनीरसेल्वम को 15 जुलाई को कोविड​​-19 के हल्के लक्षणों के साथ पृथक-वास इकाई में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘वह वर्तमान में हमारे विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवा दी जा रही है।’’

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पनीरसेल्वम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कुछ दिन पहले पनीरसेल्वम को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित कर दिया गया था।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments