scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजेएसपीएल का एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 2,771 करोड़ रुपये पर

जेएसपीएल का एकीकृत शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 2,771 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) का शुद्ध लाभ 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही में कई गुना बढ़कर 2,770.88 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से आय अधिक होने से मुनाफा बढ़ा है।

जेएसपीएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल लाभ 14.25 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी कुल आय एक साल पहले के 10,643.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,069.17 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का खर्च भी बढ़कर 10,566.64 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,233.55 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments