scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसिंजेंटा ने देश के 13 राज्यों में 10,000 किलोमीटर की ड्रोन यात्रा शुरू की

सिंजेंटा ने देश के 13 राज्यों में 10,000 किलोमीटर की ड्रोन यात्रा शुरू की

Text Size:

पुणे, 15 जुलाई (भाषा) स्विटजरलैंड की कृषि रसायन कंपनी सिंजेंटा ने शुक्रवार को भारत के 13 राज्यों में 10,000 किलोमीटर की ‘ड्रोन यात्रा’ शुरू की। अगले तीन महीनों तक चलने वाली इस यात्रा का मकसद किसानों को ड्रोन से कीटनाशकों के छिड़काव के बारे में शिक्षित करना है।

कंपनी ने दुनिया की पहली जैव विविधता सेंसर तकनीक की भी घोषणा की। इस तकनीक को पंजाब में आईआईटी-रोपड़ और जर्मनी के फ्रौनहोफर इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

इसका उद्देश्य कृषि परिदृश्य में जैव विविधता को मापने और किसानों को उपयुक्त फसलों की खेती करने का सुझाव देना है।

इस सेंसर का परीक्षण इस साल यूरोप और भारत में किसानों के खेतों में किया जाएगा।

डिजिटल प्रौद्योगिकियां कृषि क्षेत्र की अगली बड़ी चालक बनने जा रही हैं।

कंपनी ने कहा कि उसकी इस महीने के अंत तक भारत में ग्रोअर ऐप को विभिन्न भाषाओं में पेश करने की योजना है। ये ऐप देश में छोटे किसानों को कपास, गेहूं, सब्जियां, चावल और मक्का समेत नौ फसलों पर डिजिटल कृषि विज्ञान सलाह देकर सशक्त बनाने में मदद करेगा।

सिंजेंटा इंडिया के कंट्री प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार और सिंजेंटा समूह के मुख्य सूचना एवं डिजिटल अधिकारी फिरोज शेख ने यहां नई पहल की घोषणा की।

कुमार ने ड्रोन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, ‘ड्रोन यात्रा का उद्देश्य कृषि में ड्रोन के उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। इसके तहत एक वैन देश भर में 10,000 किसानों तक पहुंचने के लिए 10,000 किमी की यात्रा करेगी।’

उन्होंने कहा कि वैन महाराष्ट्र से चलकर होकर मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा करेगी।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments