scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रम संहिताओं पर लगभग सभी राज्यों के मसौदा नियम तैयार : भूपेंद्र यादव

श्रम संहिताओं पर लगभग सभी राज्यों के मसौदा नियम तैयार : भूपेंद्र यादव

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि लगभग सभी राज्यों ने चार श्रम संहिताओं पर नियमों का मसौदा तैयार कर लिया है और नए नियमों को उचित समय पर लागू किया जाएगा।

ऐसी अटकलें थीं कि श्रम संहिताएं जल्द लागू की जा सकती हैं क्योंकि ज्यादातर राज्यों ने मसौदा नियम बना लिए हैं।

यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लगभग सभी राज्यों ने चार श्रम संहिताओं पर मसौदा नियम तैयार कर लिए हैं। हम इन संहिताओं को उचित समय पर लागू करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कुछ राज्य मसौदा नियमों पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान ने दो संहिताओं पर मसौदा नियम तैयार कर लिए जबकि दो पर अभी बाकी है। पश्चिम बंगाल में इन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है जबकि मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों ने चारों संहिताओं पर मसौदा नियम तैयार करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं की है।

वर्ष 2019 और 2020 में, 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में मिलाया गया था और इन्हें युक्तिसंगत तथा सरल बनाया गया था।

भाषा

मानसी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments