scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशाओमी इंडिया के अध्यक्ष बने मुरलीकृष्णन बी

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष बने मुरलीकृष्णन बी

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने मुख्य परिचालन अधिकारी मुरलीकृष्णन बी को पदोन्नत करते हुए उन्हें अपने भारतीय कारोबार का प्रमुख बनाया है।

मुरलीकृष्णन शाओमी इंडिया के अध्यक्ष का पदभार एक अगस्त से संभालेंगे।

शाओमी ने एक बयान में कहा, ‘‘शाओमी इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर मुरलीकृष्णन बी के पास दैनिक परिचालन की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा वह सेवाओं, सार्वजनिक मामलों और रणनीतिक परियोजनाओं को भी देखेंगे। वह मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया पहल के लिए कंपनी की प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।’’

मुरलीकृष्णन 2018 से कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी के पद पर काम कर रहे थे।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments