scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलसीओए ने एआईएफएफ के संविधान का अंतिम मसौदा फीफा को भेजा

सीओए ने एआईएफएफ के संविधान का अंतिम मसौदा फीफा को भेजा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई ( भाषा ) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के संविधान का अंतिम मसौदा प्रशासकों की समिति ( सीओए) ने फीफा को भेज दिया है ।

उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रफुल्ल पटेल की अगुवाई वाले एआईएफएफ प्रशासन को पद से हटाने के बाद पिछले महीने हालात का जायजा लेने आई फीफा एएफसी की टीम ने कड़ी समय सीमा दी थी ।

संविधान का अंतिम मसौदा प्रदेश संघों को भी दिया गया ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ सीओए ने संविधान का अंतिम मसौदा फीफा को आज सौंप दिया । इसके साथ ही प्रदेश संघों को भी इसकी प्रति दी गई । इसे 15 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को भेजा जायेगा ।’’

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments