scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के पालघर में सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली

महाराष्ट्र के पालघर में सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली

Text Size:

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था।

जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments