scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 85 रुपये टूटा, चांदी में 161 रुपये की तेजी

सोना 85 रुपये टूटा, चांदी में 161 रुपये की तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 85 रुपये की गिरावट के साथ 50,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 50,572 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 161 रुपये की तेजी के साथ 56,179 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों स्थिर रुख के साथ क्रमश: 1,726 डॉलर प्रति औंस और 18.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments