scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशबोम्मई ने बारिश प्रभावित जिलों के लिए 500 करोड़ रु की तत्काल सहायता राशि की घोषणा की

बोम्मई ने बारिश प्रभावित जिलों के लिए 500 करोड़ रु की तत्काल सहायता राशि की घोषणा की

Text Size:

मंगलुरु, 13 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि हाल में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त बुनियादी सुविधाओं और ढांचों को बरकरार रखने के लिए तत्काल 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने तटीय जिलों में बारिश के कारण हुए नुकसान की समीक्षा बैठक के बाद उडुपी के मनिपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी और उसे राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत राहत मांगने के लिए केंद्र के पास भेजा जाएगा।

दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों के अधिकारियों के साथ ढाई घंटे तक चली बैठक में प्रत्येक जिले में हुए जानमाल के नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

बोम्मई ने कहा कि कुल 34 लोग घायल हुए हैं और 300 लोग विभिन्न केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की चार-चार टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं और तीनों जिलों में 14 राहत शिविर बनाए गए हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments