scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशसिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Text Size:

बरेली (उत्तर प्रदेश), 13 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर क्षेत्र में एक सिपाही ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मुरादाबाद में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार देर रात बरेली के सुभाषनगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी कमीज से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि परिजन के मुताबिक सिंह का काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से वह अवसाद में था और लगातार शराब का सेवन भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही है।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

भाषा सं सलीम अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments