scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना वायदा कीमतों में 83 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 83 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 83 रुपये की तेजी के साथ 50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 83 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,426 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,725.40 रुपये प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments