scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडिगो ने एक साथ छुट्टी पर जाने वाले तकनीकी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

इंडिगो ने एक साथ छुट्टी पर जाने वाले तकनीकी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) इंडिगो ने कम वेतन को लेकर एक साथ छुट्टी पर जाने वाले अपने तकनीकी कर्मचारियों (तकनीशियन) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बड़ी संख्या में विमानन कंपनी के तकनीकी कर्मचारी कम वेतन के विरोध में पिछले पांच दिन के दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए थे।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने छुट्टी लेने वाले तकनीकी कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सा दस्तावेजों के साथ एयरलाइन के डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कि क्या वे वास्तव में बीमार थे या नहीं।

इंडिगो ने 10 जुलाई को छुट्टी लेने वाले एक कर्मचारी को भेजे ई-मेल में कहा कि बिना पूर्व जानकारी के इस तरह से छुट्टी लेना एयरलाइन के संचालन को प्रभावित करता है।

विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘इसलिए…..आपको अपनी चिकित्सा स्थिति को साबित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा दस्तावेजों के साथ कंपनी के चिकित्सकों से तुरंत मिलने का निर्देश दिया जाता है।’’

इंडिगो ने इस मामले पर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

कंपनी के आतंरिक स्तर पर जारी ई-मेल से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने सोमवार को कहा था कि वह तकनीकी कर्मचारियों के वेतन को ‘तर्कसंगत’ बनाएगी और कोविड-19 महामारी के कारण तनख़्वाह में हुई ‘कटौती’ को समाप्त करेगी।

गौरतलब है कि इंडिगो ने कोविड-19 महामारी के अपने चरम पर होने के दौरान कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के वेतन में कटौती की थी।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments