scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

देवघर, 12 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। यह मंदिर देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।

प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 270 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में हर साल श्रावणी मेले के मौके पर हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस साल श्रावण की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है।

इससे पहले मोदी ने 16,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मंदिर समिति के अधिकारी कार्तिक नाथ ठाकुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जैसे ही प्रधानमंत्री मंदिर के वीआईपी द्वार पर पहुंचे, उनका स्वागत पुष्पों से किया गया तथा इस दौरान 11 पुजारियों ने शंखनाद किया। इसके बाद उन्हें गणेश पूजा के लिए सम्मुख द्वार की ओर ले जाया गया।’’

ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की पूजा की।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments