scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशराहुल गांधी विदेश रवाना, रविवार तक लौटेंगे

राहुल गांधी विदेश रवाना, रविवार तक लौटेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह रवाना हुए और रविवार तक लौट सकते हैं। वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लौट सकते हैं।

पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी और इसे व्यक्तिगत बताया।

राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों और कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बैठक में सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी आलोचना करती रही है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments