scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशदिल्ली में एक इमारत में आग लगी, चार लोगों को बचाया गया

दिल्ली में एक इमारत में आग लगी, चार लोगों को बचाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक कार्यालय में मंगलवार को आग लग गयी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने चार लोगों को बचाया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना करीब साढ़े बारह बजे मिली । जनकपुरी पुलिस थाने के निकट स्थित कीर्ती शिखर टावर की 11 वीं मंजिल पर यह आग लगी ।

अधिकरियों ने बताया कि कुल 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया । उन्होंने बताया कि दोपहर बाद एक बज कर करीब 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया । उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments