scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने होम डेकोर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने होम डेकोर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Text Size:

नोएडा, 12 जुलाई (भाषा) ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में आज से होम डेकोर (एचजीएच इंडिया) की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा और रेलवे राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत और 30 देशों के चार सौ से अधिक ब्रांडों और निर्माताओं की भागीदारी है।

इस मौके पर केंद्र सरकार के कपड़ा सचिव यू पी सिंह तथा एमएसएमई मंत्रालय के सचिव बी बी स्वैन भी मौजद थे।

एचजीएच इंडिया में अगले चार दिनों में पूरे भारत और 26 अन्य देशों के 400 से अधिक अग्रणी ब्रांडों और निर्माताओं के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

भाषा सं. मनीषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments