scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशऔरंगाबाद में बांड पत्र पर हस्ताक्षर कर उद्धव के प्रति निष्ठा जता रहे हैं शिवसेना के कार्यकर्ता

औरंगाबाद में बांड पत्र पर हस्ताक्षर कर उद्धव के प्रति निष्ठा जता रहे हैं शिवसेना के कार्यकर्ता

Text Size:

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 11 जुलाई (भाषा) औरंगाबाद में शिवसेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने बांड पत्र पर हस्ताक्षर कर एवं उसे नोटरी से सत्यापित कर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिबद्धता जताना शुरू कर दिया है।

एक स्थानीय नेता ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एकनाथ शिंदे एवं अन्य विधायकों द्वारा शिवसेना नेतृत्व के विरूद्ध बगावत के मद्देनजर ‘अपनी मर्जी से’यह अभियान शुरू किया है।

शिवसेना के कार्यकर्ता 100 रूपये के बांड पत्र पर उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा ले रहे हैं और उसे नोटरी से सत्यापित करवा रहे हैं।

पार्टी की औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष जयंती ओक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘औरंगाबाद के नार्ली बाग में हमने नोटरी से सत्यापित 100 से अधिक बांड पत्र तैयार किये हैं। पार्टी ने हमें ऐसा करने का आदेश नहीं दिया था लेकिन हम अपनी इच्छा से यह कर रहे हैं। हम इसे शिवसेना को सौंपेंगे।’’

भाषा राजकुमार माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments