scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशआगरा में दो लड़कियां गायब, तलाश में जुटी पुलिस

आगरा में दो लड़कियां गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Text Size:

आगरा, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में दो लड़कियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों लड़कियां कथित तौर पर अलग-अलग समुदाय से हैं।

आवास विकास सेक्टर एक स्थित पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर तोमर ने बताया कि पुलिस दोनों लड़कियों को ढूंढ रही है और उनका पता लगते ही उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

दोनों लड़कियों के गायब होने का यह मामला हालांकि मई महीने का है लेकिन यह अब प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां जगदीशपुरा की रहने वाली हैं। इनमें से एक लड़की के पिता ने अपनी बेटी के गायब होने का मामला जगदीशपुरा थाने में 24 मई को दर्ज कराया था।

भाषा सं रंजन अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments