scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया

रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया

Text Size:

मुंबई, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को द नासिक मर्चेन्ट्स कोऑपरेटिव बैंक समेत तीन सहकारी बैंकों पर नियामकीय अनुपालन में खामी को लेकर जुर्माना लगाया है।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि धोखाधड़ी की सूचना और निगरानी के संदर्भ में जारी नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर मुंबई स्थित महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पर 37.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक अन्य विज्ञप्ति में केंद्रीय बैंक ने कहा कि द नासिक मर्चेन्ट्स कोऑपरेटिव बैंक पर अन्य बैंकों के साथ जमा के नियोजन और जमा पर ब्याज के संदर्भ आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिहार के बेतिया स्थित नेशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष तथा अपने ग्राहक को जानों नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये जुर्माना नियामकीय अनुपालन में खामियों को लेकर लगाया गया है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments