scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशयशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 जुलाई को भोपाल आएंगी

यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 जुलाई को भोपाल आएंगी

Text Size:

भोपाल, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने लिए समर्थन जुटाने के मकसद से 14 जुलाई को यहां आएंगे जबकि राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक दिन बाद 15 जुलाई को यहां आयेंगी । कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने इसकी जानकारी दी ।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आ रहीं हैं और वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर प्रदेश के भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ दोपहर का भोजन करेंगी।

इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिन्हा 14 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे और वह कांग्रेस के विधायकों तथा सांसदों से मिलेंगे और उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे।

हालांकि, दोपहर के भोजन के लिये स्थान का निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है।

भाषा रावत रावत रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments