scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू भोपाल, गुजरात का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू भोपाल, गुजरात का दौरा करेंगी

Text Size:

अहमदाबाद/भोपाल, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिहाज से समर्थन मांगने के लिए आने वाले दिनों में गुजरात और भोपाल की यात्रा करेंगी।

मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों का समर्थन हासिल करने के अपने अभियान के तहत 13 जुलाई को गुजरात पहुंचेंगी। भाजपा के मीडिया समन्वयक जुबिन अशार ने यह जानकारी दी।

वह 15 जुलाई को भोपाल की यात्रा करेंगी और इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भाजपा के विधायकों एवं सांसदों से दोपहर के भोजन पर मिलेंगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 14 जुलाई को मध्य प्रदेश की राजधानी पहुंचेंगे जहां वह भी भोजन पर कांग्रेस सांसदों और विधायकों से मिलेंगे। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने सांसदों एवं विधायकों को विशेष प्रशिक्षण देंगी ताकि राष्ट्रपति चुनाव में कोई वोट बेकार नहीं जाए।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने जन प्रतिनिधियों को भोपाल में प्रशिक्षण देगी, वहीं भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी दिल्ली में इस तरह का विशेष प्रशिक्षण सत्र अपने सांसदों-विधायकों के लिए आयोजित कर सकती है।

सिन्हा ने आठ जुलाई को गुजरात का दौरा कर कांग्रेस विधायकों का समर्थन मांगा था।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments