scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 90 पैसे की तेजी के साथ 279.80 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी वाले जस्ता की कीमत 90 पैसे यानी 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 279.80 रुपये प्रति किलो हो गयी। इसमें 1,544 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments