scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में 0.35 प्रतिशत तक कटौती की

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में 0.35 प्रतिशत तक कटौती की

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने सोमवार को कहा कि उसने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधार दर (एमसीएलआर) में 0.35 प्रतिशत तक कटौती की है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शेयर बाजार को बताया कि एमसीएलआर की समीक्षा 11 जुलाई 2022 से प्रभावी है।

बैंक ने कहा कि एक साल की अवधि के एमसीएलआर को 7.70 प्रतिशत से घटाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया गया है, जो ज्यादातर उपभोक्ता ऋणों के लिए मानक है।

इसी तरह, छह महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की कमी हुई है और यह अब 7.40 प्रतिशत है।

बैंक ने बताया कि तीन महीने की अवधि के लिए दर को 0.35 प्रतिशत घटकर 7.20 प्रतिशत कर दिया गया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments