नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने सोमवार को बिजली उत्पादन में उपयोगी डीजल और गैस इंजन के एक फ्रांसीसी विनिर्माता- मोटेर्स बौडुऑन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
बयान में कहा गया कि स्टर्लिंग जेनरेटर्स प्राइवेट लिमिटेड (एसजीपीएल) और बिजली उत्पादन में उपयोगी डीजल और गैस इंजन बनाने वाली कंपनी मोटेर्स बौडुऑन को रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।
स्टर्लिंग जेनरेटर्स, स्टर्लिंग एंड विल्सन समूह की कंपनी है और भारत में जेनसेट कारोबार की अग्रणी कंपनी है।
इस साझेदारी से सहायक बिजली श्रेणी में दोनों कंपनियों के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
स्टर्लिंग जेनरेटर्स के सीईओ संजय जाधव ने कहा, ‘‘यह साझेदारी बिजली उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट, पर्यावरण के अनुकूल, लागत प्रभावी उत्पाद मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
