scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके

छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके

Text Size:

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) ,11 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 8.10 बजे अंबिकापुर से 79 किलोमीटर दूर बैकुंठपुर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है, हालांकि क्षेत्र से अभी तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है।

वहीं कोरिया के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

भाषा सं संजीव शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments