scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपुनर्चक्रण कपड़ा संघ का गठन, देश भर में मिलों को एकजुट करने की योजना

पुनर्चक्रण कपड़ा संघ का गठन, देश भर में मिलों को एकजुट करने की योजना

Text Size:

कोयंबटूर, 10 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु में सूती अवशेष को धागे और वस्त्र में पुनर्चक्रित करने वाली 200 से अधिक छोटी मिलों ने एक साथ आकर एक पुनर्चक्रण कपड़ा संघ का गठन किया है।

पुनर्चक्रण कपड़ा संघ के अध्यक्ष जयबल ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘जिन बाजारों में हमारे उत्पादों और सेवाओं की मांग है, उस बारे में अपने सदस्यों के बीच जागरुकता पैदा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

संघ का मुख्यालय कोयंबटूर में है, और इस समय तमिलनाडु की विभिन्न मिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 230 लोग इसके सदस्य हैं।

जयबल ने कहा कि संघ की योजना देश भर में ऐसी मिलों को एकजुट करना, उद्योग की जरूरतों को पूरा करना और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बाजारों की पहचान करना है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 400 मिलें हैं, जो सूती अवशेषों का पुनर्चक्रण करती हैं।

भाषा पाण्डेय जतिन

जतिन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments