बीड (महाराष्ट्र), 10 जुलाई (भाषा) अमरनाथ यात्रा के दौरान फंस गए महाराष्ट्र के बीड के 63 लोगों को सुरक्षित जम्मू, श्रीनगर और अन्य स्थानों पर ले जाया गया। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बीड जिले के कुल 63 श्रद्धालुओं में धमनगाव गांव के 39 और परली शहर के 24 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर गए थे, जहां बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। श्रद्धालु अमरनाथ मंदिर के पास फंस गए थे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है और उन्हें जम्मू, श्रीनगर, बालटाल और दिल्ली जैसी जगहों पर ले जाया गया है। वे सुरक्षित हैं।’’ अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।
भाषा आशीष वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.