scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअसम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी

असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी

Text Size:

गुवाहाटी, 10 जुलाई (भाषा) असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने रविवार को राज्य के लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार मानवता के लिए प्रेम, त्याग और सेवा का प्रतीक है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

मुखी ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह त्योहार भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा और हमारे समाज में करुणा की भावना को गहरा करेगा। ईद-उल-अजहा मानवता के लिए प्यार, बलिदान और सेवा का प्रतीक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइये इस त्योहार को बड़े सामाजिक लक्ष्य के लिए बलिदान की नयी भावना के साथ मनाएं और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए काम करें।’’

सरमा ने शांति और प्रेम के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शांति, प्रेम और भाईचारा चारों ओर फैले।’’

अन्य लोगों में, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने ईद-उल-अजहा के पवित्र त्योहार पर लोगों को बधाई दी। बोरा ने ट्वीट किया, ‘‘आपको और आपके प्रियजनों को ईद मुबारक। अल्लाह का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके और आपके परिवार के साथ रहे।’’

राज्य भर में बड़ी संख्या में लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और इस अवसर पर पकवानों और उपहारों का आदान-प्रदान किया।

भाषा अमित वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments