scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशरामबन में नवजात की मौत की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए

रामबन में नवजात की मौत की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए

Text Size:

बनिहाल/जम्मू, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को एक नवजात की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे निजी वाहन को अमरनाथ यात्रा के चलते यातायात प्रतिबंध के कारण रामबन जिले में राजमार्ग पर नहीं जाने दिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिलाधिकारी मस्सरतुल इस्लाम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डिविजनल मजिस्ट्रेट रामसू विकार अहमद गिरि को उन परिस्थितियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है जिसमें शुक्रवार सुबह नवजात की मौत हुई थी।

शिशु की मौत के बाद लोगों ने शुक्रवार को जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया था। नवजात के पिता मुजफ्फर अहमद शेख ने कहा कि उसकी पत्नी नईमा बेगम ने शुक्रवार सुबह बच्चे को जन्म दिया और उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए उसे बनिहाल के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उसने कहा कि यात्रा को लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों ने बच्चे को ले जा रहे निजी वाहन को कथित तौर पर मकरकूट के पास राजमार्ग पर नहीं जाने दिया। उसने कहा कि बच्चे ने वाहन में ही दम तोड़ दिया और रामसू में अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत लाया गया घोषित किया।

भाषा यश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments