scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ की दो घटनाएं, कोई हताहत नहीं

हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ की दो घटनाएं, कोई हताहत नहीं

Text Size:

शिमला, नौ जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और चंबा जिलों में शनिवार शाम को दो अलग-अलग स्थानों पर अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि शीलागढ़ के पास के जंगलों में हुर्ला नाले पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसके परिणामस्वरूप गडसा खड्ड में जल स्तर बढ़ गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक 40-50 बकरियां लापता हैं। उन्होंने कहा कि मन्यार नाले पर शीलागढ़ में एक बेली ब्रिज और थेला में दो ट्रांसफार्मर बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा कि कुल्लू में अचानक आई बाढ़ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले के चुराह तहसील के लुनेख चंजू गांव में शनिवार शाम चार बजे अचानक बाढ़ आई, लेकिन इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments