scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने पांच नए सचिव नियुक्त किए

कांग्रेस ने पांच नए सचिव नियुक्त किए

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को पांच नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की, जो पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डी श्रीधर बाबू, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन,मयूर जयकुमार और अभिषेक दत्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया।

ये सभी सचिव कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे। राज्य में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुना होना है।

उधर, कांग्रेस ने कुलदीप राय शर्मा और रमिंदर सिंह आवला को एआईसीसी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया है।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments