scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी में मजबूती के कारण स्थानीय तेल-तिलहनों के भाव में सुधार

विदेशी में मजबूती के कारण स्थानीय तेल-तिलहनों के भाव में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी देशी एवं आयातित तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। विदेशों में भाव मजबूत होने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल में सुधार दर्ज हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में लगभग आधा-आधा प्रतिशत की तेजी रही। विदेशों में इस तेजी के कारण सभी तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष खरीफ मौसम में अभी तक सोयाबीन और मूंगफली की बिजाई पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कम है। ऐसा अपने फसल को लेकर अनिश्चतता होने की वजह से है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी दाम देने का उन्हें आश्वासन देना होगा। अभी हाल में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के शुल्क मुक्त आयात को मंजूरी दिये जाने और विदेशों में तेल कीमतों में आई भारी गिरावट से स्थानीय किसानों को अपने तेल के वाजिब दाम मिलने के संबंध में आशंका है।

उसने कहा कि सरकार की तरफ से तेल कंपनियों से पहले कटौती करने की अपील के बाद फिर से कीमतों में और कटौती करने की अपील की गई है और साथ ही कहा गया है कि तेल कंपनियां खाद्य तेलों के मापतौल को दुरुस्त रखें। मापतौल में गड़बड़ी की उपभोक्ताओं की शिकायतें आ रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि अभी भी कीमतों में कमी करने की गुंजाइश बनी हुई है। उदाहरणस्वरूप सरसों तेल का थोक भाव (जीएसटी अदायगी एवं अधिभार तथा सारे खर्च सहित) 134 रुपये लीटर बैठता है और इसका अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 158 रुपये लीटर से अधिक नहीं होना चाहिये।

उसने कहा कि सरसों की आवक निरंतर कम हो रही है और अगले महीने से इसकी मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए सरसों के मामले में दिक्कतें आ सकती हैं। खाद्य तेल-तिलहन के मामले में केवल उत्पादन बढ़ाकर ही आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,285-7,335 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,700 – 6,825 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,525 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,605 – 2,795 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,310-2,390 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,350-2,455 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,820 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,300-6,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,000- 6,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments