scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 196 रुपये की तेजी के साथ 9,744 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 196 रुपये अथवा 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,744 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 11,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments