scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलस्कॉटिश ओपन: अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे शुभंकर, लाहिड़ी

स्कॉटिश ओपन: अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे शुभंकर, लाहिड़ी

Text Size:

नॉर्थ बेरविक (स्कॉटलैंड), सात जुलाई (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा गुरुवार को यहां जिनेसिस स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले पांच होल में तीन बर्डी के साथ अच्छी शुरुआत करने के बावजूद गुरुवार को पहले दौर में एक अंडर 71 का ही स्कोर बना पाए।

शुभंकर के साथ खेल रहे अमेरिका के कैमरन ट्रिंगेल ने नौ अंडर 61 के शानदार स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

अगले हफ्ते होने वाले ओपन टूर्नामेंट में स्थान पाने के लिए अच्छे नतीजे की तलाश में जुटे अनिर्बान लाहिड़ी ने आखिरी नौ होल से शुरूआत की और पांच होल के बाद उनका स्कोर तीन अंडर था। वह हालांकि नौ होल के बाद पार का स्कोर ही बना पाए।

आधे से अधिक खिलाड़ियों ने अभी पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments